उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दिनांक-15.10.2024 को डॉ, अरविन्द चौधरी, नोडल अधिकारी निजी चिकित्सा संस्थान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आजमगढ़ द्वारा जनपद-आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के अंतर्गत निम्नलिखित केन्द्रो का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
1. देवपाली नर्सिंग होम, महराजगंज, आजमगढ़ के 100 मीटर आगे चलाने की शिकायत मिली थी, उसकी जांच की गयी, जांच के दौरान मकान बंद था, बगल में किरायेदार से पूछने पर बताया गया कि यह अमन यादव का घर है जो देवपाली अस्पताल में कार्य करते थे। कृष्ण मुरारी यादव संचालक देवपाली हास्पिटल को बुला कर दूकान खुलवाया कर देखा गया। 03 तखत और आई०वी० स्टैन्ड के साथ बोतल आई०वी० सेट, मौजूद था। साथ ही साथ और हास्पिटलो का निरीक्षण का किया जा रहा था इस दौरान कृष्ण मुरारी यादव के साथ-साथ 03 लोगो के द्वारा मेरी गाड़ी का पीछा किया जा रहा था।
2. एस०डी० मेमोरियल हास्पिटल, सहदेवगंज रोड, महराजगंज संचालक से कागज मांगा गया उनके द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाया गया, अपंजीकृत होने एवं चिकित्सक उपलब्ध न होने की दशा में सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
3. कृष्णा एक्स-रे एवं पैथलाजी सेन्टर, का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान 07.10.2024 को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नोटिस दी गयी थी, आज तक नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया इसको संज्ञान में लेते हुए सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
4. के०एल०जी० सेवा सदन चाइण्ड केयर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान डॉ० राजेन्द्र प्रसाद यादव बी०ए०एम०एस० उपस्थित थे, उपस्थित के दौरान उनके हास्पिटल का रजिस्ट्रेशन आयूष में हुआ है परन्तु 20 बेड, 01 बेड एन०आई०सी०यू० के साथ-साथ मेडिकल स्टोर भी चलाया जा रहा था, इनको नोटिस प्राप्त करा दिया गया है
।
Post a Comment