मंत्री अनिल राजभर ने श्रमिकों से की भेंटश्रमिकों के उत्थान के लिए दृढ़-संकल्पित है सरकार





न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)


लखनऊ:04 अक्टूबर 2024

प्रदेश सरकार  प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा हर व्यक्ति के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है। जिसके क्रम में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय माननीय मंत्री  अनिल राजभर  द्वारा आज यहां अहिमामऊ चौराहा सुल्तानपुर रोड, लखनऊ स्थित श्रमिक अड्डे पर श्रमिकों की समस्याएं सुनी एवं श्रमिकों से संवाद किया गया।
 मंत्री  द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जागरूक करते हुए श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन करवाने हेतु प्रेरित किया गया। भेंटवार्ता के दौरान उन्हांेने कहा कि भेंट का उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए कारगर कदम उठाना है, प्रदेश सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए दृढ़संकल्पित है। श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याणार्थ सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। जरूरत इस बात की है कि श्रमिक जागरूक होकर अपनी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु आगे आयंे। उन्होंने कहा आप एक कदम चलेंगे तो सरकार आपके पीछे सौ कदम चलेगी।
 मंत्री जी ने श्रमिकों की विभिन्न जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें रोजगार के अवसरों का सृजन, श्रमिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शामिल रहा। भेंट के दौरान राजभर ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार श्रमिकों की स्थिति में सुधार लाने के लिए कई प्रकार की नई योजनाओं पर काम कर रही है। साथ ही, श्रमिकों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने हेतु नए कौशल विकास कार्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं। मंत्री जी ने यह भी कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके कल्याणार्थ कार्यों को सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post