स्वास्थ्य विभाग ने कई हॉस्पिटल, और पैथालोजी को दिया नोटिस




संवाददाता, अब्दुर्रहीम शेख़

संजरपुर आजमगढ़

डा, ए,के चौधरी उपमुख्य चिकित्साधिकारी, आजमगढ़ एवं डा० मनीष तिवारी प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रा०स्वा० केन्द्र रानी की सराय, आजमगढ़ के द्वारा दिनांक 05.10.2024 को प्रातः 10:20 बजे प्रा०स्वा० केन्द्र रानी की सराय के अन्तर्गत्त संजरपुर बाजार में हास्पिटल एण्ड पैथालॉजी सेन्टरों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण की कार्यवाही निम्न प्रकार है-

1. नोबल हेल्थ केयर सेन्टर संजरपुर, आजमगढ़ का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान डा० बदीउजमा खां सैन्टर पर उपस्थित थे, इनसे चिकित्सा पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगने पर उनके द्वारा दिनांक 27.08.2024 का एक नोटिस दिखाया गया जो उपमुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पूर्व में निरीक्षण के दौरान दिया गया था। आज तक उनके द्वारा उस नोटिस का अनुपालन नहीं किया गया था और न ही आज जांच के दौरान अपने संस्थान का कोई भी पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिखाया गया। तत्क्रम में आज नोबल हेल्थ केयर सेन्टर, संजरपुर आजमगढ़ को सीज कर दिया गया।

2 नवीन पैथालॉजी, संजरपुर आजमगढ़ का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान ओम प्रकाश पाल द्वारा जांच की जा रही थी. उनसे पैथालॉजी का पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगा गया किन्तु उनके द्वारा कोई भी पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिखाया गया, तत्क्रम में नवीन पैथालॉजी संजरपुर, आजमगढ़ को सीज कर दिया गया।

3. अजीम पैथालॉजी, संजरपुर, आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया संचालक मिर्जा आसिफ उपस्थित थे, उनसे पैथालॉजी का पंजीकरण प्रमाण पत्र मांगा गया किन्तु उनके द्वारा कोई भी पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं दिखाया गया, तत्क्रम में अजीम पैथालॉजी सेन्टर, संजरपुर, आजमगढ़ को सीज किया गया।

4. जवजीवन ज्योति हास्पिटल, सोनवर्षा मोड़ रानी की सराय, आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान 02 प्रसव के मरीज पाये गये, संचालिका पुष्पा सिंह अनुपास्थित थी, तत्क्रम में डा० मनीष तिवारी प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राणस्वा० केन्द्र रानी की सराय, आजमगढ़ को निर्देशित किया गया कि आज सायं 5:00 बजे तक सीज की कार्यवाही कर सूचना देना सुनिश्चित करें,

Post a Comment

Previous Post Next Post