हृदय रोग विशेषज्ञ एवम् न्यूरो सर्जन द्वारा सदगुरु दया साहेब चिकित्सालय में मेडिकल कैम्प का हुआ आयोजन






संवाददाता, अब्दुर्रहीम शेख़

 आजमगढ़ लालगंज आजमगढ़ के सदगुरु दया साहेब चिकित्सालय में वाराणसी के प्रसिद्ध हृदय एवम् न्यूरो सर्जन चिकित्सक डॉक्टर विष्णु प्रसाद पनीग्रही एम बी बी एस, ऑर्थरो सर्जन, एफ एन बी स्पाइन सर्जरी,,,,डॉक्टर सूरज चतुर्वेदी एम बी बी एस, एम डी मेडिसिन, डी एम कार्डियोलॉजी एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी महीने के पहले और तीसरे शनिवार को आते हैं।
अगला कैम्प 19अक्टूबर दिन शनिवार को होगा, दिन में दस बजे से एक बजे तक मरीजों को देखते हैं। आज के कैम्प में भी बड़ी संख्या में मरीजों की उपस्थिति थी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सदगुरु दया साहेब चिकित्सालय के डायरेक्टर एवम् प्रसिद्ध चिकित्सक छार एवम् बवासीर डॉक्टर राजवंत चौहान, डी आर एक्स अश्विनी कुमार सिंह एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी, नवीन सिंह,मुसाफिर,अमन, काजल चौहान, सुनैना प्रजापति,इंद्रभूषण सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, रोहित,अब्दुर्रहमान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post