ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क कोचिंग के माध्यम से दी जा रही है शिक्षा




संवाददाता हाफ़िज़ नियामत 

मछलीशहर जौनपुर _स्थानीय नगर के मोहल्ला कोतवाली वार्ड स्थित ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट कार्यालय पर आज ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट का एक साल पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में हाफिज नावेद अली ने कुरान पाक की तिलावत कर प्रोग्राम का आगाज़ किया।
बताते चले ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक डॉ मकसूद अहमद ने एक साल पहले ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट बनाया था उसमें कस्बे के सम्मानित लोगों को पदाधिकारी भी नियुक्त किया था आज एक साल ट्रस्ट का मुकम्मल होने पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी को बधाई दी ।
बात करते हुए डॉक्टर मकसूद ने बताया कि एक साल बहुत ही अच्छा रहा ट्रस्ट की तरफ से असहाय बच्चों को निशुल्क कोचिंग के माध्यम से नीट की शिक्षा दी जा रही है , और जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। वही ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी शब्बीर हसन  ने सभी बच्चों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सुझाव दिया और उनके माता-पिता से आवश्यक बैठक कर बच्चों की शिक्षा से संबंधित बातों को करते हुए जागरूक किया कहां की शिक्षा ही इंसान को बेहतरीन इंसान बना सकता है, जिससे व्यक्ति अपने भविष्य को सुधार सकता है ,आज के जमाने में शिक्षा को सभी लोग प्राथमिकता दें।

इस मौके पर मोहम्मद नसीम ,हाजिक मास्टर, बबलू राईन,करिश्मा सिद्दीकी, बिलाल अहमद, मोहम्मद नईम ,गुड्डू हाशमी ,सलीम अहमद सहित काफी लोग मौजूद रहे।।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मकसूद अहमद रहमानिया हॉस्पिटल ने किया।।

Post a Comment

Previous Post Next Post