मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सीएमओ कार्यालय आया हरकत में अवैध पैथोलॉजी लैब व फर्जी अस्पतालों पर की गई छापामारी




संवाददाता अब्दुररहीम शेख

उत्तर प्रदेश आजमगढ़
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
आजमगढ़ अशोक कमार के निर्देशन पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर  आलेन्द्र कुमार के द्वारा बूढन पुर तहसील में कोयल्सा बाज़ार में अवध पैथालॉजी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया पंजीकरण नहीं पाया गया और न ही कोई संचालक पाया गया सिर्फ़ एक कर्मचारी पाया गया जिसके उपरान्त पैथालॉजी को सीज कर दिया गया।
अहरौला ब्लाक में पुनीत हॉस्पिटल जो बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था उसको भी सीज किया गया।
अतरौलिया बाज़ार में गौरव नरसिंह होम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया वहां पर बताया गया कि पंजीकरण के लिए आवेदन दिया गया है । उनको तीन दिन के अन्दर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया इस प्रकार स्वास्थ्य विभाग के आकस्मिक निरीक्षण से हॉस्पिटल और पैथालॉजी संचालक में काफ़ी बेचैनी देखने को मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post