25 वर्षों से नवयुवक मंगल दल द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में सप्तमी तिथि में मां के पट का अनावरण विधि विधान से हुआ संपन्न




संवाददाता अमित तिवारी

उत्तर प्रदेश बलिया आजाद  सनातन सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव शिक्षक राजेश कुमार मिश्र के द्वारा पूरे विधि विधान एवं वैदिक रीति से मां का पूजन करके शुभ मुहूर्त में भक्तों के दर्शन हेतु मां के मुख का अनावरण किया गया एवं मां की आरती उनके द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां का स्वरूप शक्ति का स्वरूप होता है हमें यह बतलाता है कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है तब तब मां दुष्टों का संघार करने एवं धर्म की स्थापना के लिए प्रकट होती हैं इस अवसर पर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के जिला मंत्री सत्येंद्र पांडे जिला सचिव पंकज उपाध्याय राघव पांडे सुधीर पांडे ने मां की आरती एवं पूजा में सहयोग किया इस दौरान पूरे ग्राम वासी एवं भक्तगण मां की जयकारा लगाते रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post