पवई लाडपुर गांव में कपड़ा के दुकान में 20 वर्षीय युवक की डोपटे से लटका शव मिला




संवाददाता मोहम्मद यासिर

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश 
सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव में कपड़ा के दुकान में 20 वर्षीय युवक की डोपटे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र स्व. चन्द्रीका ग्राम गन्धुई थाना निजामाबाद आजमगढ़ निवासी ग्राम पवई लाडपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ निवासी के पवई लाडपुर मकान के नीचे स्थित कपड़ा की दुकान में लेखा जोखा का काम करता था। दिनांक 16/10/2024 को सचिन का शव मकान के पहले मंजिल पर डुपटा के सहारे खिड़की से लटका हुआ मिला। घटना की सुचना पाकर उच्च अधिकारियों को खबर कर फॉरेस्ट टीम के साथ मौके पहुंच कर मृतक के परिवार के मौजूदगी में शव उतार कर कब्जे में लेकर मृतक के मां लाची देवी की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लाची देवी ने तहरीर में हत्या की शंका जताई है। मृतक की मां ने बताया कि मेरा लड़का सचिन दो वर्षो से जावेद के कपड़े की दूकान पर काम करता था। आने जाने के लिए ज़ावेद बाइक दी थी। प्रतिदिन की भांति दिनांक 15/10/2024 को नौ बजे घर से काम आया रात में घर वापस नहीं आ तो मैंने ग्राम बघौरा प्रियंका थाना निजामाबाद आजमगढ़ निवासी लड़की से जो सचिन से हर समय बात करती थी फोन कर सचिन के बारे में पूछी तो वह बताई कि पांच बजे वह फोन पर मुझसे झगड़ा किया था। सरायमीर में मेला था इसलिए मैं ज्यादा खोजबीन नहीं की सुबह मुझे खबर मिली कि वह फंदे से लटक गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post