19 बैच के उप निरीक्षकों के साथ बैठक




संवाददाता आर के सिंह

वाराणसी: संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन ने 19 बैच के उप निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और जनसामान्य के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने पर जोर दिया गया डॉ. एजिलरसन ने उप निरीक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और समय पर कार्यवाही करने की आवश्यकता को बताया। उन्होंने उन्हें स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देने और पुलिसिंग में तकनीकी साधनों के उपयोग को बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझावों पर भी चर्चा हुई। सभी उप निरीक्षकों ने बैठक के दौरान अपने विचार साझा किए और कार्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।


Post a Comment

Previous Post Next Post