पूर्व सांसद लल्लू सिंह वापस चले गए। उन्होंने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ मंच पर नहीं बैठ सकते हैं,

अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय की प्रेस कांफ्रेंस को छोड़कर पूर्व सांसद लल्लू सिंह वापस चले गए। उन्होंने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ मंच पर नहीं बैठ सकते हैं, बुधवार को सर्किट हाउस में सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश महामंत्री की प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने से पहले ही पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंच गए थे वह पत्रकारों के साथ बैठकर बातचीत करते रहे। इस बीच प्रदेश महामंत्री के साथ अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी के नेता सर्किट हाउस में पहुंचे और मंच की ओर चले गए इस बीच लल्लू सिंह पत्रकारों के बीच ही बैठे रहे। तभी भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह आए और पूर्व सांसद से मंच पर चलने के लिए कहा लेकिन लल्लू सिंह नहीं माने और वापस लौट गए। इस बारे में पूछे जाने पर पूर्व सांसद ने कहा कि वे जीवन भर अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से लड़े हैं। मंच पर जब देखा कि अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति बैठा हुआ है तो वह वापस चले आए। हमारी अपनी सोच है, अपराधी के साथ मंच पर नहीं बैठ सकता। जिस प्रवृत्ति के खिलाफ जीवन भर लड़ा, उसे कैसे स्वीकार किया जा सकता है। हम नहीं चाहते हैं कि किसी अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति का समाज पर कोई प्रभाव पड़े। उसका जब प्रभाव पड़ता है तो समाज का दोहन करता है। हम जीवन भर सभी अपराधियों से लड़े हैं, किसी एक व्यक्ति की बात नहीं है। सांसद का इशारा ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की तरफ था, हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया। इस बारे में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र ने कहा कि पूर्व सांसद मेरे अभिभावक हैं। मेरी मां के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उन्होंने पूरी मदद की। मैंने उनके लोकसभा चुनाव में हर कदम पर सहयोग किया। मेरे खिलाफ एक भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। जो मुकदमे हैं भी तो वे छात्र राजनीति के दौरान के हैं। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव के दौरान शिवेंद्र सिंह और लल्लू सिंह की फोटो भी सामने आई है जिसमें शिवेंद्र सिंह लल्लू सिंह का स्वागत करते नजर आ रहे हैं और यही लल्लू सिंह अब शिवेंद्र सिंह को माफिया बता रहे हैं।


Byte -1-लल्लू सिंह पूर्व सांसद
Byte -2- शिवेंद्र सिंह, अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख संघ

Post a Comment

Previous Post Next Post