नगर निगम ने कैन्ट स्थित जर्जर हो चुके नगर निगम की सम्पत्ति मालगोदाम को किया सील




संवाददाता दुर्जन सिंह चौहान

वाराणसी नगर निगम प्रशासन द्वारा आज नगर निगम के मालगोदाम, जो जर्जर हो चुका था, को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया। पूर्व में मालगोदाम का उपयोग तहबाजारी के लिये लोगों को आवंटित था। शासन के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार तहबाजारी निरस्त कर दिया गया था। तहबाजारी निरस्त होने के के बाद फरवरी 2024 में तहबाजारी वसूलने वालों कुल 34 लोगों को मालगोदाम खाली करने की नोटिस दी गयी थी। नगर निगम के सामान्य अभियन्त्रण विभाग के द्वारा मालगोदाम की जॉच में पाया कि मालगोदाम काफी जर्जर स्थिति में है, तथा इसके गिरने से कोई अप्रिय घटना तथा जानमाल का नुकसान हो सकता है। उस मालगोदाम में कुछ लोग अवैध रूप से निवास कर रहे थे। आज नगर निगम प्रशासन द्वारा अपनी टीम के साथ जर्जर मालगोदाम पर ताला लगाकर सील कर दिया गया है। सामान्य अभियन्त्रण विभाग के द्वारा सुरक्षा को देखते हुये उक्त भवन को गिराये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post