मोदी पुरम पल्लव पुरम में
पुर्व आर्मी वालों की जमीन पर अवैध कब्जा
मंत्री सुरेंद्र तोमर पर पुर्व आर्मी के लोग लगा रहे जबर्दस्त आरोप
नहीं मिल रहा उन प्लांट मालिकों को न्याय
आजाद अधिकार सेना प्रमुख अमिताभ ठाकुर ने जांच कर न्याय दिलाने कि मांग किया है
*मंत्री सोमेंद्र तोमर पर गुंडागर्दी व अवैध कब्जे के आरोप: जांच, FIR और बर्खास्तगी की मांग*
लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मेरठ के भाजपा विधायक तथा प्रदेश सरकार में मंत्री सोमेंद्र तोमर पर गुंडागर्दी कर लोगों की जमीन कब्जा किए जाने के संबंध में लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री को 6.50 मिनट का एक वीडियो भेजा है। वीडियो के अनुसार मोदीपुरम पल्लवपुरम मेट्रो स्टेशन के सामने एक रास्ता आता है, जिसके बगल में एक रेलवे फाटक है. इसी फाटक के पश्चिम दिशा में विनायक विद्यापीठ नाम से स्कूल और कॉलेज बने हुए हैं। इस स्कूल और कॉलेज के आगे कई पूर्व सैनिकों के प्लॉट कटे हुए हैं. सोमेंद्र तोमर ने इन प्लॉट का रास्ता रोककर उसे जबरदस्ती कब्जा कर लिया है. इन लोगों को मारने पीटने की धमकी दी जा रही है सोमेंद्र तोमर द्वारा इन प्लॉट धारकों को सस्ते दर पर प्लॉट बेचने का दबाव बनाने के भी आरोप हैं. साथ ही जेसीबी चला कर वहां की सड़क, बाउंड्री और प्लाटिंग उखाड़ने और सामने की दीवार तोड़ने के भी आरोप है। अमिताभ ठाकुर ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
जाबिर शेख
Post a Comment