जनसुनवाई के दौरान परिवादी कम और विधायक के कार्यकर्ता ज्यादा नजर आए




संवाददाता अरुण शर्मा 

राजस्थान भिवाड़ी
तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने भिवाड़ी रिको रेस्ट हाउस में रविवार को जनसुनवाई की। इस दौरान बिजली पानी सफाई पुलिस और रिको से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर लोग विधायक के पास पहुंचे। विधायक ने कुछ समस्याओं को अधिकारियों से बात कर मौके पर ही निदान करवाया तो वहीं कुछ समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग से बात कर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान परिवादी कम और विधायक के कार्यकर्ता ज्यादा नजर आए
जनसुनवाई के दौरान भगत सिंह रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के लोग गंदे पानी की समस्या को लेकर पहुंचे लोगों का आरोप है कि उनकी पूरी कॉलोनी में जल भराव की समस्या रहती है। हरियाणा प्रशासन ने नेशनल हाईवे 919 पर रैंप बना दिया है जिससे पूरे भिवाड़ी शहर का पानी भगत सिंह कॉलोनी में आकर जमा हो रहा है। गंदा और केमिकल युक्त पानी जमा होने से यहां का भूमिगत जल भी केमिकल युक्त हो चुका है। इस केमिकल युक्त पानी से पीलिया, चर्म रोग, किडनी रोग, पेट में इन्फेक्शन जैसी गंभीर बीमारियां हो रही है। लोगों का आरोप है की राजस्थान सरकार जल निगम द्वारा अनेक बोरिंगो के द्वारा कॉलोनी के घरों में पानी सप्लाई की जा रही है सप्लाई का यह पानी मिट्टी और केमिकल से युक्त है साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि कॉलोनी में 40 साल पुरानी टंकी को विभाग के द्वारा बिना उपयोग किए ही गिरा दिया गया उसके बाद मोटी लागत से नई टंकी बनाई गई है जिसका भी उपयोग विभाग के द्वारा नहीं किया जा रहा है इसके साथ ही वेलफेयर सोसाइटी ने लिखित में शिकायत देते हुए बताया की भगत सिंह कॉलोनी में स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के द्वारा कॉलोनी के में रास्ते पर ही गलत तरीके से पावर सप्लाई की अर्थिंग की गई है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है कॉलोनी के लोगों के द्वारा काफी मना करने के बाद भी अस्पताल मैनेजमेंट ने रास्ते में ही अर्थिंग कर दी। शिकायत के बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
वही भिवाड़ी महिला थाना पुलिस के खिलाफ भी एक पीड़िता शिकायत लेकर पहुंची महिला का आरोप था कि उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसको लेकर उसने भिवाड़ी महिला थाने में मामला दर्ज करवाया लेकिन महिला थाना पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके साथ ही उसका पति कई हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर से उसके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दे रहा है। इसको लेकर भी उसने मामला भिवाड़ी पुलिस को दिया है लेकिन उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके साथ अन्य कई शिकायतें भी लोग लेकर पहुंचे जिसका विधायक ने अधिकारियों से बात कर समाधान करवाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post