41 बच्चों का बना दिव्यांग प्रमाण पत्र

बक्शा/जौनपुर 
आज ब्लाक संसाधन केन्द्र बक्शा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों हेतु मेडिकल एसिसमेंट कैम्प का अयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय ( समेकित शिक्षा) के नेतृत्व में किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय से डॉ संजय कनौजिया, डॉ एस के रजक, डॉ राम प्रकाश पाल बबलू उपस्थित हुए 55 बच्चे प्रतिभाग किए जिसमें 41 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया 4 बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया, 10 बच्चों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय ने बताया कि इस कैम्प में 6 से 14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है इस प्रमाण पत्र से दिव्यांग बच्चे सरकार से मिलवाने वाली योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे मौके पर सरोज सिंह ब्लाक अध्यक्ष बक्शा विशेष शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता, अरुणा सिंह, आनन्द तिवारी, प्रमोद कुमार सैनी, गंगा प्रसाद व दिव्यांग बच्चे उनके अभिभावक उपस्थित हुएsandeep.yadav.perssd

Post a Comment

Previous Post Next Post