थाना- फूलपुर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना दिनांक 02/04/2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामनाथ निवासी मानपुर थाना फुलपुर आजमगढ़ ने वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा वादिनी द्वारा शादी के लिये पूछने पर सुनील द्वारा गाली गलौज व जान से मारने की दी गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-160/2024 धारा 376/504/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया
गिरफ्तारी का विवरण आज दिनांक 03.04.2024 को व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामनाथ निवासी मानपुर थाना फुलपुर आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष को माहुल मोड से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र रामनाथ निवासी मानपुर थाना फुलपुर आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-160/2024 धारा 376/504/506 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़। 
आपराधिक इतिहास मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम व0उ0नि0 गंगाराम बिन्द, का0 महेन्द्र सरोज, का0 राजेश कुमार यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।

Post a Comment

Previous Post Next Post