महाराजगंज व एंटी थेफ्ट सेल को मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार

अयोध्या जनपद की थाना महाराजगंज व एंटी थेफ्ट सेल को मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, इन दोनों चोरों के पास से चोरी हुए मोबाइल टावर के 25 बैटरी बरामद हुए हैं, चोरी में प्रयुक्त टाटा विंटरा लोडर वाहन भी बरामद हुआ है, इसके साथ ही इन चोरों से एक अवैध तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है, काफी दिनों से मोबाइल टावर से बैटरी चोरी होने की खबर आ रही थी जिसका मुकदमा जनपद के थाना महाराजगंज थाना तारुन व थाना पूराकलंदर में दर्ज किया गया था, संबंधित मोबाइल कंपनियों के इंजीनियर ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक सदस्य अभी फरार बताया जा रहा है, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि पकड़े गए चोर गोविंदा चौरसिया निवासी रामपुर भगन थाना तारुन व रूप सावन उर्फ पिंटू राणा निवासी हारीपुर थरिया कला थाना हैदरगंज के रहने वाले हैं, इन दोनों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया जहां से इन दोनों को जेल भेज दिया गया है, तीसरे फरार चोर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, इन दोनों चोरों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।


Byte -अतुल सोनकर, एसपी ग्रामीण

Post a Comment

Previous Post Next Post