सरकारी अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर पर लगी शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग।

 अलीगढ़ रिंकू शर्मा की रिपोर्ट
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीटी स्कैन सेंटर में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई । सुबह कर्मचारी द्वारा जब सिटी स्कैन सेंटर का लॉक खोलने गया, तो इसी समय भीषण आग धधक उठी। सीटी स्कैन सेंटर में रखा। इलेक्ट्रॉनिक का सामान में तेजी से आग फैलने लगी। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।वही, अस्पताल के फायर इक्विपमेंट की मदद के आग पर काबू पाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बाल्टी से पानी डाल कर आग को शांत किया। हालांकि सिटी स्कैन सेंटर के अंदर कंप्यूटर सिस्टम व अन्य सामान जलकर राख हो गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डाक्टर एम के माथुर ने बताया। कि सुबह स्वास्थ्य कर्मी जब सीटी स्कैन सेंटर का दरवाजा खोला, तभी सेंटर में आग धधकने की सूचना मिली। सीटी स्कैन सेंटर के अंदर कंप्यूटर, प्रिंटर और सीटी स्कैन मशीन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मौजूद थे। सीएमएस डॉक्टर एमके माथुर ने बताया। कि अस्पताल के स्टाफ ने सभी सिलेंडर इकट्ठे कर आग पर काबू पाया गया।इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में अफरा तफरी मच गई। मरीज भी परेशान होने लगे। बताया जा रहा है। कि AC के स्टेबलाइजर में शार्ट सर्किट से आग लगी है। जो पूरे सेंटर में फैल गई। एसीएम संजय मिश्रा ने बताया। कि प्रिंटर मशीन, AC और सीटी स्कैन के बराबर में एक दूसरा कमरा है। जिसमें शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया। कि स्टेबलाइजर से उठी चिंगारी से आग सेंटर में फैल गई। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया। कि मरीज सुबह से ही आना शुरू होते हैं। इसलिए कोई हताहत नहीं है। सेंटर की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है।

वाइट:- डॉ एम के माथुर सी एम एस पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय अलीगढ़ 

वाइट:- एसीएम संजय मिश्रा अलीगढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post