Live 24 चैनल के संस्थापक प्रमोद ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत

सीतापुर जिले महोली कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में लाइव 24 न्यूज चैनल के संपादक प्रमोद ठाकुर की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में संपादक प्रमोद ठाकुर की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक की हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक़्त चेयरमैन लखनऊ से वापस होकर बरेली अपने घर जा रहे थे। कार से नोएडा से लखनऊ किसी कार्य से गए जहां से काम खत्म कर वापस जा रहे थे। इस दौरान कार हादसे का शिकार हो गई। महोली कोतवाली क्षेत्र के रिछाही चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे बरेली जिले के निवासी मोहल्ला सुभाष नगर निवासी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ प्रमोद ठाकुर अपने साथी लखनऊ के हुसैनगंज निवासी करमेश्वर प्रताप सिंह के साथ कार UP32 NX 9554 से लखनऊ से बरेली की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग - 30 पर रिछाही ओवरब्रिज से गुजरी तो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।


सीतापुर यूपी 

ए के सिंह आर के सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post