बारात जा रही बस में लगी आग, कई लोगो की जलकर हुई मौतघटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

                       संवाददात अमित तिवारी

जनपद गाज़ीपुर के मरदह से एक हृदय विदारक खबर आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि मरदह के महारे गाँव के पास बारात जा रही एक मिनी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ जाने से बस में आग लग गई और देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई जिसमें कई लोगों के जिन्दा जल कर मरने की खबर आ रही हैं। बस में बैठे व्यक्ति कुछ समझ पाते तब तक मौत उनको अपने आगोश में लें चुकी थी। बारात को लेकर बताया जा रहा हैं कि जनपद मऊ के रानी पुर ब्लॉक अंतर्गत खिरिया गांव निवासी नंदु पासवान अपनी बिटिया की शादी के लिए एक बस में अपने नात रिश्तेदारों के साथ मरदह स्थित महारे धाम शिव मंदिर पर विवाह के लिए जा रहा था। किन्तु महारे गांव के पास पहुंचते ही हाई टेंशन की चपेट में आ गई और यह हादसा हो गई। बताया जा रहा हैं कि उक्त बस में दुल्हन भी बैठी थी। उक्त घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर एक संभव मदद दिए जाने का आश्वाशन दिया हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post