सिटी मांटेसरी स्कूल पर लोकसभा चुनाव को लेकर सपाइयों ने की समीक्षा बैठक समाजवादी पीडीए विचारधारा को आगे लाने पर दिया बल

                         संवाददात  हाफ़िज़ नियामत 

मछलीशहर जौनपुर : लोकसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आता जा रहा है। समस्त राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। आज लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के युवा नेता राशिद खान के स्कूल मोहल्ला कोतवाली सिटी मोंटेसरी पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मछली शहर विधानसभा अध्यक्ष सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ व सक्रिय नेतागण मौजूद रहे ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा युवा नेता राशिद खान ने समाजवादी पीडीए विचारधारा को आगे लाने पर बल दिया तथा समाजवादी कार्यकर्ताओं ने समीक्षा बैठक में चर्चा परिचर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पीडीए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने की रणनीत तैयार की गई। इसी क्रम में लोहिया वाहिनी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव राशिद खान का समस्त लोगो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस मौके पर पंधारी लाल यादव , इश्तियाक खान पूर्व सभासद ,सभासद डा हस्सान, सभासद औन मुहम्मद, सभासद गरीब अली, सभासद ज़िया मोहम्मद,मेवालाल गौतम, अरविंद यादव , राकेश यादव ,इजहार खान ,आरिफ अंसारी, अप्पू ,अंसारी ,वसीम कुरैशी, डा परवेज अजमत राईन ,जाहिद अंसारी ,नेहाल अहमद ,मास्टर मो शेखू मास्टर नदीम अंसारी, इमरान अंसारी , सैफुल इस्लाम एडवोकेट व अनेक सपा के कार्यकर्ता सम्मलित हुए कार्यकर्म का संचालन विधान सभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव ने किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post