एटा में राजकीय आई.टी.आई. भवन के निर्माण कार्य हेतु 258.15 लाख रूपये मंजूर


                न्यूज ऑफ़ इंडिया ( एजेंसी)


लखनऊ: दिनांक: 07 मार्च, 2024
प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत जनपद एटा के विकास खण्ड मारहरा में राजकीय आई.टी.आई. भवन के निर्माण कार्य हेतु 258.15 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि जिलाधिकारी, एटा के निवर्तन पर रखी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस सम्बंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार योजना हेतु मंजूर की जा रही धनराशि नियमानुसार सम्बंधित जनपद के जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की अनुमति से कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जायेगी। योजना के लिए स्वीकृत धनराशि ब्याज अर्जित करने के उद्देश्य से आहरित कर बैंक अथवा डाकघर में नहीं रखी जायेगी। यह धनराशि आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी और तदनुसार कार्यदायी संस्था को धनराशि अवमुक्त की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post