राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा अपनी कैबिनेट सहित 133 सदस्यों का डेलीगेशन अयोध्या महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचा। जहां एयरपोर्ट पर अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया। दर्शन पूजन करने से पहले एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मन आज प्रसन्न हो गया, इस अयोध्या नगरी में आकर मन प्रसन्न हो गया है, इससे पहले जब कभी भी दर्शन किए थे तो टेंट में किए थे और अब भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन हो रहे हैं, अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहा हूं कितना बड़ा काम हुआ है,अब राम लला का दर्शन भव्य और दिव्य मंदिर में कर पाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद और साधुवाद, उन्होंने इस देश में ही दुनिया के सबसे बड़े इस सांस्कृतिक महत्व वाले केंद्र को इतना विशाल राम लला का मंदिर बनकर तैयार हुआ है, यही नहीं राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं, राम हमारे आस्था के केंद्र हैं, लोकसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा सभी जगह राम की महिमा है। भगवान राम जो करेंगे अच्छा करेंगे।बता दे कि ये सभी अयोध्या के दशरथ कुंड पर 100 करोड़ से बनने वाली माहेश्वरी समाज की धर्मशाला के भूमि पूजन समारोह में पहुंचे हैं। इसके बाद दोपहर में रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।
Byte-भजन लाल शर्मा, सीएम राजस्थान
Post a Comment