शासन में बैठे हुए अधिकारियों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया

                    संवाददाता संदीप यादव


उत्तर प्रदेश ,जौनपुर अध्यापकों का विशाल समूह दिनांक 8,2,2024 को नगर पालिका इंटर कॉलेज में एकत्रित होकर शासन में बैठे हुए अधिकारियों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि 4 महीने से हम अध्यापकों का वेतन रोककर सरकार ने हम लोगों को सड़क पर ला दिया माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद भी सरकार में बैठे हुए अधिकारी माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने में अपनी तोहीन समझते हैं l शासन में बैठे हुए अधिकारियों ने 7 अगस्त 1993 से 2000 तक नियुक्त समस्त शिक्षकों को पठान पाटन से मुक्त कर दिया जबकि यह शिक्षक निरंतर 25 से 3o सालों तक विद्यालयों में अपनी निरंतर सेवा देते रहे हैं और ट्रेजरी से इनका वेतन भुगतान होता रहा है अचानक 9 नवंबर 2023 को एक पत्र जारी कर उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय ले लियाl इन अधिकारियों के बर्बरता पूर्ण निर्णय हजारों परिवारों के मानसिक स्थिति को विचलित कर दियाl पीड़ित अध्यापकों को अब केवल माननीय योगी सरकार से ही अपेक्षा है जो इन अध्यापकों को दयालुता पूर्वक निर्णय लेते हुए उन्हें विद्यालय में पुनः स्थापित कर उनका वेतन भुगतान क करेंगेl सभा में राजीव सिंह जी विनय ओझा अनिल यादव ओम प्रकाश सिंह पूनम सिंह शाहिदl बानो सुमन श्रीवास्तव वेद प्रकाश सिंह रवीश सिंह9 चित्रसेन सिंह मदन मिश्रा बबलू सिंह अजय सिंह राजेश पांडे रमेश सिंह राघवेंद्र सिंह सीताराम मौर्य अखिलेश सिंह जय प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे उपस्थित रहेl

Post a Comment

Previous Post Next Post