मछलीशहर जौनपुर : स्थानीय नगर के कृपाशंकरनगर वार्ड स्थित लॉयल वंडर स्कूल में (एनूअल डे सेलिब्रेशन) वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए लॉयल वंडर स्कूल के प्रबंधक एजाज खान ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें एल के जी के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति के द्वारा उपस्थित सम्मानित अतिथियों के मन को मोह लिया। इसके बाद बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह ने किया।
शादाब सर ने कार्यक्रम में आये हुए सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सैफुल इस्लाम, विपिन सिंह, रंजीत बलवानी, विपिन सिंह, राजेन्द्र यादव नेता, संजय सिंह सांसद मीडिया प्रभारी, रवि अग्रहरि,बेलाल अहमद,कलाम अहमद एवं लायल वन्डर स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
Post a Comment