प्रदेश में अब तक 52.16 लाख मीट्रिक टन हुई धान की खरीद

                      न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी)


लखनऊ: 12 फरवरी, 2024


      उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2023-24 में 5161 क्रय केन्द्रों के माध्यम अब तक 5216264.77 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 778048 किसानों को लाभान्वित करते हुए 11000.120 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
      खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 14418.62 मीट्रिक टन खरीद हुई है। धान खरीद हेतु 70.00 लाख मी0टन क्रय लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 75 प्रतिशत खरीद कर ली गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post