थाना इंदिरा नगर की पुलिस टीम व डीo सीoपीo क्राइम टीम ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया भेजा सलाखों के पीछे

संवाददाता अभय प्रताप सिंह
एंकर - लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर धरपकड़ अभियान में डीoसीoपीo उत्तरी , एoडीoसीoपीo उत्तरी व एoसीoपीo गाजीपुर दिलीप कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह को मिली बड़ी सफलता।
अभियुक्त विशाल उर्फ बड़ा बबुआ निवासी इंदिरा नगर लखनऊ,आसिफ निवासी जनपद सीतापुर , कुशाल निवासी जनपद बाराबंकी व तीन बाल अपचारी भी गिरफ्तार किए गए।
 अभियुक्तों के पास से चोरी के 22 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। जिसमें अभियुक्त अपनी टीम के साथ मिलकर अपराधों को अंजाम दिया करते थे। और अपराधियों पर कई चोरी वाले जैसे धाराओं में अलग-अलग थानों में मुकदमे भी दर्ज है।

Post a Comment

Previous Post Next Post