**सपाइयों ने पूर्व सभासद की गिरफ़्तारी को लेकर चौक कोतवाली का घेराव**
**पुलिस पर पूर्व सभासद पर फर्जी मुकदमा लिखे जाने का लगाया आरोप**
शाहजहांपुर । महानगर के मोहल्ला बाबू ज़ई से पूर्व सभासद पति गुलजार उर्फ मुन्ना को भाजपा सरकार और भाजपा सरकार के नेताओं के दबाव में थाना चौक कोतवाली में धारा 120 बी के तहत फर्जी मुकदमा लिख कर जेल भेज दिया सूचना मिलने पर सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों और दल बल के साथ चौक कोतवाली पहुंचे और चौक कोतवाली का घेराव कर गुलजार उर्फ मुन्ना के रिहाई के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने मांग की सपा कार्यकर्ता अमन गुर्जर पर से भी धारा 307 धारा 354 के तहत मुकदमा कायम हुआ है उस पर से भी जांच करवा कर मुकदमा वापस लिया जाए और पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एसपी सिटी, सीओ सिटी, नगर मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया की परिवार वालों से प्रार्थना पत्र दे दिया है उनकी माता जी की तरफ से इस पर हम जांच अधिकारियों को बदलकर जांच करवाएंगे और 169 की कार्रवाई कर निर्दोष साबित होने पर जेल से बगैर जमानत रिहा करवा दिया जाएगा
इस आश्वासन के साथ धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया साथ में सपा के वर्तमान जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव,संजीव वर्मा,राजेश कश्यप,उपेंद्र पाल,अती उल्ला सिद्दीकी, जिवेन्द्र बाजपाई,शादाब खान, तारिक खान, तय्यब खान, गुफरान खान, हशमत, अनीस खान, अंकित सक्सेना, रवि कुमार, कवि खान,फराज खान,विपिन यादव,प्रेम कश्यप, रज़ी मंसूरी पार्षद, एहसान पार्षद, शब्लू, विशाल कनौजिया, अभिलाख राठौर,नाज़िम फ़ारूखी, रानू खान, राजा साहब, शाहनवाज़ अनुज कठेरिया,आदि मौजूद रहे
जनपद शाहजहांपुर से अभिषेक कश्यप की खास रिपोर्ट
Post a Comment