अधिक श्रावण मास में निकाली गई कांवड़ यात्रा*मुबारकपुर आजमगढ़


संवाददाता प्रहारी मुम्बई न्यूज से अमित तिवारी की खास रिपोर्ट
 श्रावण मास के पावन महापर्व पर सोमवार को व्रती महिलाएं,पुरुष देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ,डमरू धारी के आराधना के साथ ही लोगों ने अमिलो स्थित शिव मंदिर पर सैकड़ों वर्ती महिलाओं के एक जत्थे के साथ डीजे के धुन पर मुबारकपुर के उत्तरी-पूर्वी कोण पर तमसा नदी से प्रातः जल भरकर भोले भंडारी जटाधारी देवाधिदेव महादेव कि झांकियों के साथ ढोल नगाड़े संग पुरुष महिला एवं बालक बालिकाओं ने बम बम करते हुए जल भरकर अमिलो शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर जगत कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
 सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने सहयोगियों के साथ जलूस के नेतृत्व को अंतिम रूप दे रहे थे भीड़ इस कदर प्रचंड थी कि राहगीरों सहित भक्तों के बीच में वाहनों को किनारे करने और उनके गंतव्य तक ले जाने में पुलिस की लोगों ने सराहना की जलूस को समापन कराकर पुलिस ने राहत कि सांस ली । साथ मे विनोद कुमार मौर्य रामजीत गौड़, बृजेश गौड़, सुदामा गौंड़, सोनू, प्रदीप, अमर सिंह, राहुल चौधरी, रोहित, वंदना सरोज, तारा देवी, शिवानी शुक्ला, शामली तिवारी, राजनाथ यादव, सर्वेश चौधरी, मदन कुमार शर्मा, रमेश चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि लोग मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post