उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों के लम्बित 8 सूत्रीय मांगो का निराकरण कराने के लिए नगर निगम परिसर में एक बैठक

 का आयोजन किया गया। जिसमें एक ठेकेदार का विरोध भी किया गया और उसे तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने मांगों को लेकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया 
।वही उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष विनय बाघमार ने कहा कि प्रमुख मांगों में सफाई मित्रों के वेतन का भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के डी०ए० के एरियर का भुगतान, सफाई मित्रों की वर्दी आदि मांगों को प्रमुखता से शामिल किया गया।औऱ कर्मचारियों की सेवानुसार ए०सी०पी० का एरियर तत्काल दिलाया जाए।सफाई कर्मचारियों के निर्धारित समय के अतिरिक्त कार्य लिए जाने का ओवर टाइम दिलाया जाए।चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारी / सफाई नायक के शिक्षित होने पर लिपिक एवं सफाई नायक के पद पर पदोन्नति किया जाए।क्षेत्रों मे सफाई व्यवस्था अच्छी होने हेतु निकाले गये सफाई मित्रों को पुनः कार्य पर लिया जाए।डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण का पूर्व की भांति तत्काल निस्तारण कराया जाए।मौके पर पहुंचे नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि यह हमारी आपस की बात है और इसे हम सब मिल बैठकर हल कर लेंगे।
विनय बाघमार, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ
महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महापौर नगर निगम

Post a Comment

Previous Post Next Post