गैंगस्टर छोटा शकील का शूटर 25 साल बाद गिरफ्तार,लईक शेख


प्रहारी,,, संवाददाता

अंडरवर्ल्ड की दुनिया का एक बड़ा नाम गैंगस्टर छोटा शकील गैंग के शूटर लईक अहमद फिदा हुसैन शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के एक शूटर को हत्या के मामले में 25 साल बाद गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी लईक अहमद फिदा हुसैन शेख (50) को पाइधोनी पुलिस ने उसे ठाणे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी हुसैन शेख छोटा शकील के लिए काम कर रहा था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 अप्रैल 1997 की शाम गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गैंग के सदस्य मुन्ना धारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 34 और शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया था

बाद में उसे 1998 में कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि 1998 के बाद से शेख भूमिगत हो गया था। वो किसी भी अदालत की सुनवाई में उपस्थित नहीं हुआ था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post