चंद्रशेखर आजाद नेता नही दलाल है। उन्होंने अपने ऊपर हमला स्वयं कराया है। ताकि सुरक्षा मिल सके। योगी सरकार उनको सुरक्षा नहीं देगी।- रघुराज सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री (दर्जा प्राप्त)

 चंद्रशेखर आजाद नेता नही दलाल है। उन्होंने अपने ऊपर हमला स्वयं कराया है। ताकि सुरक्षा मिल सके। योगी सरकार उनको सुरक्षा नहीं देगी।- रघुराज सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री (दर्जा भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हुए हमले के बाद चंद्रशेखर ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तमाम आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा। कि योगी सरकार ने उनसे फोन तक करके नही पूछा। और उनके ऊपर जातिगत फेक्टर को लेकर हमला हुआ है। इस पर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री (दर्जा प्राप्त) रघुराज सिंह ने चंद्रशेखर आजाद को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को दलाल कहकर संबोधित किया और कहा। कि ऐसे दलालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोन नहीं करते। चंद्र शेखर के एक और कथन की उन्होंने शांति की अपील की है। वरना देश में हालात खराब हो जाते। इस पर रघुराज सिंह ने कहा। कि वह सहारनपुर में ही दंगा करा कर दिखाएं। उत्तर प्रदेश में दंगा कराने वाले सीधे ऊपर जाएंगे। चंद्रशखर आजाद ने अपने ऊपर से हमला कराया है। ताकि उनको पुलिस सुरक्षा मिल सके। ऐसे लोगों को योगी सरकार सुरक्षा नहीं देगी।

चंद्रशेखर पर हमले को लेकर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा। कि आदरणीय योगी जी की बराबरी करने के लिए। पहले उनको अपने आपके एसा बनाना पड़ेगा। दर्शाना पड़ेगा। और आदरणीय मायावती बहन जी कह चुकी है। कि वह दलाल है। दलालों को योगी जी फोन नहीं करेंगे। ना हम करेंगे। ऐसे दलालों को और स्वयं अपने ऊपर हमला करा कर सुरक्षा प्राप्त करना यह इन लोगों की आदत बन गई है। बड़ा नेता अपने आप को दर्शाना। यह उनकी सोच बन गई है। कि मैं बड़ा नेता बन गया हूँ। किस बात का बड़ा नेता है। कितनी बार एमपी बना है। एमएलए बना है। कितने संगठन उसने चलाएं हैं। आदरणीय बहन मायावती कई बार कह चुकी है। कि वह दलाल है। दलालों को योगी जी फोन नहीं करेंगे, ना करना चाहिए। 

चंद्र शेखर के आरोप की उनके ऊपर जाति फैक्टर को लेकर हमला हुआ है। इस पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा हमारे यहां 6-6 मंत्री हैं। जाति फेक्टर की बात कर रहे हैं तो, क्या जाति का ठेका उसने ही ले लिया है। हिंदू समाज का ठेका भी ले लेगा क्या। दलालों के साथ हिंदू समाज नहीं है। आज हिंदू समाज समझ चुका है। कि आदरणीय योगी जी के नेतृत्व में हमारा भला है। यह तो दलाल कभी इधर पैसा लेकर बिक जाएंगे। कभी उधर पैसा लेकर बिक जाएंगे। इनको दलाली करनी है। नेतागिरी नहीं कर रहे। यह समाज का भला नहीं कर रहे। यह अपना पेट पालन कर रहे हैं। इनकी हैसियत है। कि इनको योगी जी फोन करेंगे। पुलिस योगी जी की है। सरकार योगी जी की है। और योगी जी की पुलिस पर भरोसा है। और योगी जी पर भरोसा नहीं है। तो यह बेवकूफ वाला बचकाना बयान है। और ऐसे लोगों की सोच है। कि मैं कैसे बड़ा नेता बन जाऊं। दलाली करके बड़ा नेता बनते हैं। लेकिन दलाल कभी बड़े नेता नहीं बन पाए। 

एक अन्य सवाल कि चंद्रशेखर ने कहा है। कि शांति की अपील की है। वरना देश के हालात खराब हो जाते हैं। इस पर रघुराज सिंह ने कहा उनकी हैसियत है। वह सहारनपुर में ही करा कर दिखाएं। अगर उत्तर प्रदेश में जो दंगा कराएगा वह ऊपर ही दिखेगा। दंगा नहीं करा सकता। उत्तर प्रदेश में कोई भी। उनका स्वयं का षड्यंत्र है। हमला कराने का, सुरक्षा प्राप्त करने का अपने आप को बड़ा नेता दर्शाने का। यह उनकी सोच है। और ऐसे योगी सरकार ना सुरक्षा देगी। ना देनी चाहिए। मैं इसका विरोधी हूं। ऐसे अगर सब लोग अपने ऊपर हमला करा कर सुरक्षा प्राप्त करेंगे तो ऐसा नहीं होगा।
रघुराज सिंह दर्जा प्राप्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव/अलीगढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post