लखनऊ वैश्य समाज के डेढ़ सौ प्रथम नागरिकों का सम्मान

निकाय अध्यक्षों के सम्मान के बहाने वैश्य समाज ने दिखाई ताकत
▪️यूपी में सवा दो लाख पौधे लगाने का संकल्प 

लखनऊ, 28 जून। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से वैश्य समाज के 7 महापौर और लगभग 143 पालिका व पंचायत अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के बहाने वैश्य समाज ने अपनी ताकत दिखायी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डा. नीरज बोरा की अगुवाई में वैश्य समाज ने राजधानी लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक एवं संगठन की अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में तीन संकल्प पारित हुए जिसमें प्रत्येक जनपद में तीन हजार पौधे लगाए गए 

मुख्य अतिथि एवं संगठन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि जीत जितनी बड़ी उतनी ही बड़ी अपेक्षाएं लेकर आती है और उससे भी ज्यादा जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा आप हमारे समाज के एम्बेसडर हैं, क्योंकि आपके कार्यों से समाज की छवि बनती है।

समारोह को सम्बोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में वैश्य समाज का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने देश की रक्षा व्यवस्था, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा की। मोदी व योगी की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने बुधवार को कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि आज सरकार ने भामाशाह जयंती को व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। श्री नन्दी ने अपने संघर्ष और उसमें समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए अपील किया कि मुखर होकर हमें समाज और देश की बेहतरी के लिए काम करना होगा।

स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने दानवीर भामाशाह को याद किया तथा वणिक समुदाय को नरम स्वभाव वाला संस्कारवान बताया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डा. नीरज बोरा ने निकाय अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में मिले जनादेश का सम्मान करते हुए आप सबको पूरी ईमानदारी से अपने अपने क्षेत्र में कार्य कर

Post a Comment

Previous Post Next Post