संवाददाता,,,नफीस खान
मुंबई: मुंबई से मोरिशस जाने वाले एक नेपाली नागरिक को भारतीय पासपोर्ट के साथ ईमीग्रेशन अधिकारी ने सहार पुलिस के हवाले किया गिरफ्तार नेपाली नागरिक इस से पहले भी कई बार मोरिशस की यात्रा कर चूका है
मिली जानकारी के अनुसार
कुलदीप सिंह रेखी जो नेपाली नागरिक है और 1997 के पहले मुंबई आया और माहिम के होटल में काम करता था यहाँ इसको एक ग्राहक ने मोरिशस में नौकरी दिलाने की बात कहीं जिसपर कुलदीप सिंह रेखी ने इसके पास पासपोर्ट होने की बात कहीं तो उस व्यक्ति ने तीन हजार रुपए लेकर इस को पासपोर्ट बनवा कर दिया
जिसके बाद से यह लगातार मोरिशस की यात्रा करने लगा लेकिन इस बार जब यह मोरिशस जाने के एयरपोर्ट के अमीग्रेशन काउंटर पर पंहुचा तो शिकायतकर्ता अधिकारी को इस पर शक हुआ और जब वरिष्ठ अधिकारयो ने इससे जाँच की तो उनको पता चला के यह नेपाली नागरिक है अधिकारियो ने इसके पास नेपाल नागरिकता का पहचान पत्र व नेपाल का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया और सहार पुलिस में चीटिंग भारतीय पासपोर्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करा कर आरोपी को सहार पुलिस के हवाले कर दिया जहाँ पुलिस इस से आगे की जाँच कर रही है
Post a Comment