बन्नादेवी थाना इलाके के गूलर रोड शक्तिनगर की है। जहां पोखर में डूबकर 9 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तो वही पूरे मामले में है जानकारी देते हुए। बच्चे की चाची ने बताया। कि उसका भतीजा समीर पुत्र जगदीश अन्य दो बच्चों के साथ खेल खेल रहा था। तभी किसी प्रकार से वह शक्ति नगर स्थित पोखर की ओर चला गया। और पोखर में डूब गया। बच्चों के द्वारा जानकारी दी गई। तो परिजनों में कोहराम मच गया। और स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से बच्चे को तलाश किया गया। कुछ समय के बाद बच्चे को पोखर से निकाल लिया गया। इसके उपरांत तत्काल ही परिजन बच्चों को जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मचा है। और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। तो वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए। इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर फारुख अंसारी के द्वारा बताया गया। कि मंगलवार की शाम एक बच्चे को इमरजेंसी लाया गया था। जहां उसका निरीक्षण किया। जिसके बाद उसको मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया। कि वह पानी में डूब गया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
म्रतक की चाची
डॉक्टर फारूक अंसारी
रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव/अलीगढ़
Post a Comment