संवाददाता,,,नूर खान
नई मुंबई: एपीएमसी सेक्टर-19 में सैराट बार के पुलिस ने 5.42 लाख के गुटखा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।तस्करी का सामान पड़ोसी राज्य से एक टेम्पो में लाया गया था। आरोपी की पहचान दीपेश ताम्रया कांबले के रूप में हुई है
एपीएमसी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तुर्भे जाने वाली सड़क के रास्ते एक टेम्पो में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पाद बिक्री के लिए ला रहा है। सूचना के आधार पर सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश शेवाले और उनकी टीम ने एपीएमसी सेक्टर-19 में सैराट बार के पास कांबले को पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके टेम्पो से 2.46 लाख रुपये मूल्य के रजनीगंधा फ्लेवर वाले पान मसाला की लगभग 120 पेटी, 1.55 लाख रुपये मूल्य की 240 पेटी तुलसी तंबाकू और 1.40 लाख रुपये मूल्य की 57 पेटी एसएचके गुटखा जपट किया है कांबले के खिलाफ एपीएमसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
Post a Comment