अप्रैल माह के कार्य के सम्बन्ध में पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी सर्वश्रेष्ठ CO व थाना प्रभारी किए गए सम्मानित


आजमगढ़ अंतिम तीन रैंक पाने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी व 30 दिवस में रैंक में सुधार लाने के लिए निर्देश पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन्स सभागार आजमगढ़ में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक थाना प्रभारी
शाखा प्रभारी के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा की गई यह प्रणाली कुल 30 बिंदुओं का समावेश कर उनपर अंक प्रदान कर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है। इसमें प्रार्थना पत्र, IGRS, FIR पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप्प में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्यवाही इत्यादि के धनात्मक अंक एवं आम जन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने इत्यादि के ऋणात्मक अंक दिए गए हैं  30 बिंदुओं पर कुल मिलाकर जिस थाने को सर्वाधिक अंक माह में प्राप्त होंगे वह माह का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया जाएगा।अप्रैल 2023 के विजेता
 थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह व समस्त पुलिसकर्मी थाना फूलपुर, थाना प्रभारी विकास चन्द्र पाण्डेय व समस्त पुलिसकर्मी थाना बरदह,थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह व समस्त पुलिसकर्मी थाना मेंहनगर,सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी  डिप्टी एस पी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी CO लालगंज
उपरोक्त सभी को पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post