पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफतार


संवादाता मोहम्मद यासिर

आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफतार कर न्यायालय भेजा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 20.05.2023 को सरायमीर थाना एस आई अजीज खान कांस्टेबल संदीप लल्लन कांस्टेबल विजय प्रसाद के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे मुखबिर से सूचना मिली कि कमालपुर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ की तो वह अपना नाम-पता अभियुक्त प्रमोद चौहान पुत्र स्वन्नू चौहान ग्राम सुरही बुजुर्ग धाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 अदद अवैध किन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बरामद सामान के गिरफ्तार अभियुक्त को स्थानीय थाना में लाकर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा।

Post a Comment

Previous Post Next Post