जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा नशा मुक्ति प्रकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत नशामुक्ति पखवारा का पंचम कार्यक्रम आरएस कान्वेंट इंटर कॉलेज में बच्चों को अपने परिवार से नशा रूपी बुराई को दूर करने की शपथ दिलाई गई।
शाखा अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त नशा रूपी बुराई से ही व्यक्ति गलत कार्यों के लिए प्रेरित होता है। इससे दूर करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। प्रकल्प प्रमुख डॉ गौरव मौर्या ने कहा कि समाज में मौजूद नशा की प्रवृत्ति के कारण आज लोग गलत सही का चयन नहीं कर पाते हैं।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थो में विभिन्न प्रकार के रसायन तत्व का उपयोग होता है जो किसी न किसी रूप में हमारे शरीर में नुकसान पहुंचाता है। किसी भी प्रकार के नशा जैसे तंबाकू, गुटखा, दोहरा, शराब इत्यादि से होने दुष्परिणाम जैसे मुख कैंसर, मुंह का नहीं खुलना इत्यादि को विधिवत पोस्टर व लैपटॉप के माध्यम से बताया।इस अवसर पर नशामुक्ति के प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कहा कि विभिन्न बुराइयों की जड़ नशा ही है। अगर बच्चों को संस्कारित किया जाए तो बच्चे इस नशा रूपी बुराई से दूर रहेंगे और अपने परिवार को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करेगे तभी संस्कारिक भारत का निर्माण संभव हो सकता है। तत्पश्चात सभी को नशा के प्रति आगाह करते हुए सभी को स्वयं एवं परिवार मित्र सहित कभी नशा नहीं करने की शपथ दिलाई इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य विवेकानन्द मौर्या, अतुल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शरद साहू, गणेश साहू, शिवकुमार सेठ, सुजीत गुप्ता, संजय अस्थाना समेत विद्यालय परिवार के तमाम सदस्य उपस्थित थे।संचालन सतेंद्र अग्रहरी ने किया। इंदु लाल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Post a Comment