डॉक्टरों से मारपीट व उनसे रंगदारी वसूलने के आरोप में मुंबई के दो पुलिसकर्मी निलंबित; चूक के लिए एक अधिकारी पर भी करवाई

संवाददाता,,,नफीस खान 

मुंबई: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो डॉक्टरों पर कथित तौर पर हमला करने और उनसे पैसे ऐंठने के आरोप में मुंबई पुलिस के दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कथित चूक के लिए एक अन्य पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है।

एक न्यूज़ एजेंसी ने अधिकारी के हवाले से कहा कि कथित घटना 25 अप्रैल को हुई थी जब दो डॉक्टरों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए उपनगरीय कांदिवली के समता नगर पुलिस थाने लाया गया था।

डॉक्टरों को कथित तौर पर बेल्ट से पीटा गया और काफी देर तक थाने में खड़ा रखा गया। उन्होंने कहा कि एक सब-इंस्पेक्टर और एक पुलिस नाइक ने उनसे पैसे वसूले।

डॉक्टरों ने तब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और पुलिस स्टेशन में हुई घटना की आपबीती सुनाई।

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में डॉक्टरों के बयान में सच्चाई पाई गई और उस समय ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस निरीक्षक को भी अपने कनिष्ठों को कानूनी कार्रवाई करने और उनका मार्गदर्शन करने का निर्देश देने में विफल रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी व कर्मी के विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post