संवाददाता,,, सगीर अंसारी
मुंबई: सामना समाचार पत्र के पत्रकार के साथ मारपीट कर उसको लूटने के आरोप में दादर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है
शिकायतकर्ता पत्रकार रात के समय कार्यालय से अपने निवास स्थान के लिए एक टैक्सी में बैठा था तभी आरोपियों ने उसको टैक्सी से निकाल कर उसके साथ मारपीट करते हुए उसका बटवा निकाल लिया था
पुलिस में दिए अपने बयान में पत्रकार नागमणि पांडेय ने कहा की वह रात पौने ग्यारह बजे अपने कार्यालय धामली नाका से शिवड़ी जाने के लिए निकले चुंकि वहा कोई टैक्सी उपलब्ध नहीं थी इस लिए वह चलते हु एलिफिस्टन तक आए जहाँ उनको टैक्सी मिली जहाँ चालक शिवड़ी जाने के लिए राजी हो गया
जब नागमणि टैक्सी में बैठे तो वहा खड़े दो व्यक्ति ने उनको निचे उतरने के लिए बोला जब पीड़ित निचे नहीं उतरे तो यह दोनों पीड़ित व चालक से बहस करने लगे और पीड़ित पत्रकार को घसीट कर निचे उतरा और उसपर हमला कर उसका बटवा छीन लिया किसी तरहा पीड़ित खुद को बचाते हुए वहा से भागककर नजदीक की यातायात पुलिस पोस्ट पर गए और यातायात पुलिस कर्मी से मदद मांगी
Post a Comment