56 ग्राम एमडी के साथ वांटेड ड्रग पैडलर गिरफ्तार: शिवाजी नगर पुलिस की करवाई

संवाददाता,,, सगीर अंसारी

मुंबई: शिवाजी नगर छेत्र में पुलिस नशा मुक्त छेत्र बनाने के हर वह कोशिश कर रही जिससे छेत्र में ड्रग पैडलर का सफाया किया जा सके वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्जुन रजाने के नेतृत्व में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के सभी विभाग के अधिकारी व कर्मी इन पैडलर की धड़पकड़ में जुटे है 

इसी तरहा करवाई करते हुए एक पैडलर को गिरफ्तार कर उसके पास से 56 ग्राम एमडी बरामद की है जिसका मूल्य 2.8 लाख बताया गया है

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार 3 फेब्रुअरी को पुलिस ने एक ड्रग पैडलर मेहताब इकबल शेख उर्फ़ नूर तोतले को 20 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था इस मामले में नूर का साथी जाबिर जावेद अंसारी उर्फ़ सोनू जो वांटेड था जिसकी तलाश पुलिस काफ़ी सरगर्मी से कर रही थी. 

15 मई को शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन डिटेक्शन विभाग के पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत हातिम की टीम को जाबिर के बारे में गुप्त सुचना मिली जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्जुन रजाने को इस खबर की सुचना दी और उनके मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक (क्राइम) जब्बार ताम्बोली के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत हातिम, पुलिस हवलदार प्रवीण शिंदे, पुलिस कर्मी मोरे, घारे, खिलारे, सुतार, महिला कर्मी कांबले ने मिली खबर के अनुसार बंजारा चाल के पास जाल बिछाकर आरोपी जब्बार अंसारी को हिरासत में लिया 

वही इसकी तलाशी लेने पर पुलिस को इसके पास से 56 ग्राम एमडी मिली जिसकी किंमत 2.8 लाख रुपए बताई गई है वही इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 76 ग्राम एमडी बरामद की है जिसकी कुल मूल्य 3.8 लाख रुपए है वही पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत हातिम व उनकी टीम इस मामले में आगे की जाँच कर रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post