संजय सिंह के खिलाफ कोई भ्रष्टाचार का मामला साबित हो जाए तो जितनी सजा कानून में लिखी होगी उसकी 10 गुना ज्यादा देना


संवाददाता प्रभाकर यादव

अयोध्या आम आदमी पार्टी यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अयोध्या पहुँचे।यहां उन्होंने नगर पंचायत बीकापुर के चेयरमैन पद के प्रत्याशी इमरान अहमद और गांधी पार्क अयोध्या नगर निगम से मेयर प्रत्याशी कुल भूषण साहू व कई पार्षद उम्मीवारों के समर्थन में जनसभाएँ की।इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आप प्रत्याशियों को जिताने का अनुरोध किया।उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया।उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस ने अभी तक जांच शुरू ही नहीं की, कई दिन हो गए मुकदमा दर्ज हुए लेकिन अभी तक किसी से भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ नहीं की है, आम जनता के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा तो बहुत तेज होती है करवाई लेकिन दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू ही नहीं की, सरकार बताए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मामले में कहां तक जाँच पहुंची, इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह मामले पर दिए गए पीटी उषा के बयान पर संजय सिंह ने कहा पीटी उषा को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, उनकी अपनी एक प्रतिष्ठा है, बहुत ही मर्यादित महिला है, जब खिलाड़ियों का आरोप हो खिलाड़ियों ने कोई आवेदन दिया है तो उसके आधार पर उनको बयान देना चाहिए। आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया के मामले पर संजय सिंह ने कहा कि ईडी ने पहले संजय सिंह का नाम लिया फिर राहुल सिंह के डायरेक्शन पर ठेका ट्रांसफर करने की बात कही, बाद में ईडी ने पत्र लिखकर अपनी गलती मानी, ईडी की पूरी जांच ही झूठी है, राहुल सिंह एक्साइज कमिश्नर है वे मंत्री को डायरेक्शन दे नहीं सकते, ईडी पूरे इस मामले में एक्सपोज हो चुका है, पूरी भाजपा और केंद्र सरकार इस जन्म में नहीं अगले जन्म में भी जांच करती रहे संजय सिंह के खिलाफ कोई भ्रष्टाचार का मामला साबित हो जाए तो जितनी सजा कानून में लिखी होगी उसकी 10 गुना ज्यादा देना, संजय सिंह ने अयोध्या मेयर प्रत्याशी कुलभूषण साहू के समर्थन में शहर में रोड शो किया, गांधी पार्क में की जनसभा।इस जनसभा में उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति एवं जिला प्रभारी संजीव निगम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post