अवैध रोहिंग्या नागरिकों के विरुद्ध एटीएस का चला अभियान, 07 रोहिंग्या नागरिकों सहित 08 अभियुक्त गिरफ्तार



आतंकवाद निरोधक दस्ता, उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व से ही अवैध बांग्लादेशियों एवं रोहिंग्याओं के विरुद्ध

अभियान चलाया जा रहा है जिसमें एटीएस को उल्लेखनीय सफलताएँ प्राप्त हुई हैं। 

इसी क्रम मे एटीएस को आसूचना प्राप्त हुई कि अवैध रूप से सीमा पार कराने वाले गिरोह के सदस्यों

द्वारा कुछ रोहिंग्याओं को त्रिपुरा सीमा पर भारत-बांग्लादेश बार्डर पार कराकर उनके कूट रचित भारतीय दस्तावेज तैयार कराकर उन्हें भारतीय नागरिक के रूप मे प्रतिरूपित कर भारत लाया गया है।

इस आसूचना पर कार्यवाही करते हुए एटीएस की टीम द्वारा 07 रोहिंग्याओं एवं 01 भारतीय सहित कुल 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में 04 रोहिंग्या महिलाएं, 01 रोहिंग्या दलाल सहित 03 रोहिंग्या पुरुष व त्रिपुरा निवासी 01 भारतीय दलाल सम्मिलित।

दिनांक 06.05.23 को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम द्वारा जनपद कानपुर नगर के झकरकटी बसस्टॉप के पास से समय करीब 17.50 बजे किए गए गिरफ्तार।

थाना- एटीएस, लखनऊ पर मु.अ. सं-02/23 अंतर्गत धारा 420/467/468/471/120बी भादवि व 14 विदेशी अधिनियम दर्ज किया गया।

पूछताछ में दलाल अनवर तथा विमल मियां निवासीगण त्रिपुरा, यासमीन तथा तय्यूब निवासीगण जम्मू-कश्मीर व जाहिद आलम तथा जुबैर निवासीगण कॉक्स बाजार बांग्लादेश के नाम प्रकाश में आये हैं

1- सुबीर शब्दाकर पुत्र सुजीत शब्दाकर, उम्र लगभग 33 वर्ष

निवासी ग्राम रंगाउटी थाना इरानी जिला उन्नाकोटि कैलाशहर त्रिपुरा। 

2- मो0 जकारिया पुत्र सैय्यद करीम, उम्र लगभग 38 वर्ष

निवासी गारतबील थाना मन्डू जिला-3 - आक्याब म्यांमार (वर्मा) हाल पता तेलीबस्ती, सांबा, थाना जिला सांबा, जम्मू-कश्मीर ।

3- नूर मुस्तफा पुत्र सलीमउल्ला, उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी नासापुरूसाईट्यू, मोंगडु, अक्याब म्यांमार हाल पता कैम्प नंबर 13 D-4, टैंकहाली बांग्लादेश ।

4- शोएब पुत्र सैयद अहमद, उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी साईट्यू, मोंगडु म्यांमार हाल पता कैम्प नंबर 13 D-4, टैंकहाली, बांग्लादेश ।

5- नूर हबीबा पुत्री नूर मोहम्मद, उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी नैनचांग, मोंगडू, म्यांमार हाल पता जामतोली कैम्प नंबर 15, B-3 ब्लाक, बांग्लादेश

6- फारसा पुत्री स्व. अबुल बशर, उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी कुरहाली मोंगडू, म्यांमार हाल पता कैम्प नंबर 13 D-4, टैंकहाली, बांग्लादेश 

7- रजिया पुत्री फकीर अहमद, उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी हंसापारा, वलीबाजार, म्यांमार हाल पता कैम्प नंबर 13 D-5, टैंकहाली, बांग्लादेश ।

8- सबकुर नाहर पुत्री निरामुल, उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी नागपुरा, वलीबाजार, म्यांमार हाल पता कैम्प नंबर 13 कॉक्स बाजार, बांग्लादेश ।

Post a Comment

Previous Post Next Post