मुंबईः सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया नाम तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर "Cockroach Janta Party" नाम के पेज ने फॉलोअर्स के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पीछे छोड़ दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस और मीम्स की बाढ़ आ गई है।
सोशल मीडिया यूज़र्स इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे डिजिटल दौर में बदलती पब्लिक पसंद बता रहे हैं, तो कुछ इसे मनोरंजन और मीम कल्चर की ताकत मान रहे हैं। इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ते फॉलोअर्स ने इस पेज को अचानक सुर्खियों में ला दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ राजनीति का मंच नहीं रह गया है, बल्कि मनोरंजन, व्यंग्य और ट्रेंडिंग कंटेंट भी लोगों को बड़ी संख्या में आकर्षित कर रहा है। यही वजह है कि कई बार मजाकिया या व्यंग्यात्मक पेज भी बड़े राजनीतिक संगठनों से ज्यादा एंगेजमेंट हासिल कर लेते हैं।
हालांकि, इस मुद्दे पर आधिकारिक तौर पर किसी राजनीतिक दल की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर "Cockroach Janta Party" लगातार ट्रेंड कर रही है और यूज़र्स इसे लेकर मजेदार पोस्ट साझा कर रहे हैं।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment