सांसद राहुल गांधी से मिले कांग्रेसी नेता जब्बार अली सलमानी, सौंपा ज्ञापन




संवाददाता हाफिज नियामत 

मछलीशहर/जौनपुर।ऑल इंडिया जमाते सलमानी के राष्ट्रीय सचिव एवं कांग्रेसी नेता जब्बार अली सलमानी ने रायबरेली गेस्ट हाउस में सांसद राहुल गांधी से शिष्टाचार मुलाकात कर जनहित से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जंघई जंक्शन पर ज्ञान गंगा एक्सप्रेस, पटना–पुणे एक्सप्रेस एवं दरभंगा–पुणे एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठाई गई। जब्बार अली सलमानी ने बताया कि मछलीशहर क्षेत्र के यात्रियों को रेलवे सुविधा के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए जंघई, मुंगरा बादशाहपुर या अन्य स्टेशनों तक जाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यदि इन ट्रेनों का ठहराव जंघई जंक्शन पर हो जाए तो मछलीशहर एवं आसपास के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी कांग्रेस संगठन को मजबूत करने एवं अधिक से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई।
ज्ञापन में मोहम्मद रफीक, अफरोज अली, मेराज अहमद, मंजूर हाशमी, फैजान सलमानी, सितारा बेगम समेत कई लोगों ने हस्ताक्षर कर ट्रेन ठहराव की मांग का समर्थन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post