नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में कार्रवाई




संवाददाता मोहम्मद यासिर 

आजमगढ़  सरायमीर, आजमगढ़। थाना सरायमीर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर 13 मई 2026 की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने नाबालिग को सामान लेने के बहाने दुकान पर बुलाकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 127/2026 धारा 351(3)/3(5) बीएनएस व 5(जी)/6 पाक्सो एक्ट के तहत अदनान पुत्र मो. असलम, मूसा पुत्र मोतीन अहमद, समीर पुत्र सवान खान व असलर पुत्र बदरे आलम उर्फ झिनकू, निवासीगण राजापुर सिकरौर, थाना सरायमीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने शुक्रवार को वांछित अभियुक्त मूसा पुत्र मोतीन अहमद निवासी राजापुर सिकरौर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post